Home उत्तर प्रदेश बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को...

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को दिया ज्ञापन तीन दिन में समस्याओं का निस्तारण न होने पर कोर्ट से सड़क तक आंदोलन की दी चेतावनी

7
0

कोरांव प्रयागराज। बार एसोसिएशन कोरांव के पूर्व अध्यक्ष लल्लन कुमार तिवारी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को दोपहर 1 बजे के करीब आक्रोशित अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी कोरांव संदीप तिवारी को कुल 10 सूत्रीय ज्ञापन दिया। सौंपे गए ज्ञापन में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए अधिवक्ताओं ने कहा है कि अगर 3 दिन में सभी समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो हम अधिवक्ता कोर्ट से लेकर सड़क तक आंदोलन करेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी। अधिवक्ताओं ने सौंपे गए ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने बताया है कि धारा 24 और विभाजन तथा सरकारी चक मार्ग व नालियों से अवैध अतिक्रमण हटाने तथा कब्जा मुक्त कराने और आधे अधूरे मार्गों को पूरा कराने को लेकर वर्ष भर से शिकायतें की जा रही हैं। लेकिन जिम्मेदारों के द्वारा टालमटोल किया जा रहा है। जिससे अधिवक्ताओं और वादकारियों को परेशानी हो रही है। ऐसे में अधिवक्ताओं ने 10 सूत्रीय ज्ञापन देकर शीघ्र निस्तारण की मांग की है। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष लल्लन कुमार तिवारी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील सभागार कक्ष के सामने नारेबाजी की और चेतावनी दी है कि तीन दिन के भीतर समस्याओं का निस्तारण न होने पर अधिवक्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान प्रमुख रूप से अधिवक्ताओं में अनूप मिश्रा, आशुतोष तिवारी, श्याम सुंदर तिवारी, प्रदीप मिश्रा, विनीत मिश्रा, भास्कर यादव, आत्मा राम सिंह, अजय मिश्र आदि शामिल रहे।