MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से प्रदेश के कई जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। जिन जिलाध्यक्षों का कार्यकाल पूरा हो चुका था, वहाँ नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीरजापुर जिले के कोन ब्लॉक के पुरजागीर निवासी लाल बहादुर सरोज को भारतीय जनता पार्टी का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में सूची जारी की गई । इस अवसर पर शेमफोर्ड स्कूल के डायरेक्टर ई. विवेक बरनवाल ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि नए जिलाध्यक्ष संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।







