PRAYAGRAJ NEWS: भाजपा महानगर के वेणी माधव मंडल की कमान पार्टी के वरिष्ठ नेता राघवेंद्र कुशवाहा व शिवकुटी मंडल की कमान भोला सिंह को सौंपी गई है। बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने दोनों मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। मंडल अध्यक्ष के अलावा दोनों मंडलों में एक एक जिला प्रतिनिधि भी नियुक्त किए गए हैं। जिनमें वेणी माधव से भरत निषाद व शिवकुटी मंडल से सुरेंद्र पांडेय को बतौर जिला प्रतिनिधि घोषित किया गया गया है। वेणी माधव मंडल के अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा का काफी लंबा संगठनात्मक अनुभव रहा है और वे जमीनी स्तर पर संगठन का काम खड़ा करने के लिए जाने जाते हैं। वहीं शिवकुटी मंडल अध्यक्ष भोला सिंह ने उक्त मंडल में बूथ से लेकर मंडल स्तर तक पार्टी के कई अभियानों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसका इनाम संगठन ने उन्हें शिवकुटी मंडल अध्यक्ष के रूप में दिया। इस अवसर पर भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने नवनियुक्त दोनों मंडल अध्यक्षों व जिला प्रतिनिधियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि उक्त दोनों मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा व 2027 में विजय की इबारत लिखने में शिवकुटी व वेणी माधव मंडल की अहम भूमिका होगी। कुंज बिहारी मिश्रा, डॉ शैलेश पांडेय, राजेश गोंड, प्रमोद मोदी, रवि केसरवानी, विजय श्रीवास्तव, रमेश पासी, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, मोहित गुप्ता, अरुण पटेल, आनंद दुबे, विश्वास श्रीवास्तव, नवाब खान मो. शरीफ, मनु चावला आदि ने बधाई दी। मन की बात में प्रथम स्थान भाजपा प्रयागराज महानगर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 131 वे संस्करण में सौ प्रतिशत रिपोर्टिंग के साथ पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने इसके लिए महानगर के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी सफलताएं कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ही संभव है। भाजपा राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान के प्रदेश सह संयोजक डॉ शैलेष पांडेय ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम में उपस्थिति, सरल ऐप पर फोटो इत्यादि डाउनलोड करने जैसे विभिन्न मापदंडों के आधार पर संगठनात्मक स्तर पर रेटिंग तय की जाती है जिसमें 131वें संस्करण में प्रयागराज महानगर को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।







