Home उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव ने सौंपी कमान, सुहैल खान हेमू बने नगर अध्यक्ष

अखिलेश यादव ने सौंपी कमान, सुहैल खान हेमू बने नगर अध्यक्ष

FATEHPUR NEWS: समाजवादी पार्टी फतेहपुर में संगठनात्मक मजबूती के तहत युवा और सक्रिय कार्यकर्ता सुहैल खान ‘हेमू’ को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पद पूर्व नगर अध्यक्ष स्वर्गीय तनवीर हैदर के निधन के बाद रिक्त चल रहा था। सुहैल खान कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सुहैल खान ‘हेमू’ ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ चुनौती भी है और वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने वर्ष 2027 में “पीडीए सरकार” बनाने का संकल्प भी दोहराया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत करने का भरोसा दिया। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष को बधाई देने वालों में सांसद नरेश उत्तम पटेल, पूर्व चेयरमैन नजाकत खातून, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार, पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल, विधायक ऊषा मौर्या, विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, चेयरमैन राजकुमार मौर्या, एडवोकेट बलिराज उमराव, सभासद अयाज अहमद, सुनील उमराव, डॉ. अमित पाल, नरेंद्र प्रजापति, देवेंद्र लोधी, दीपक डब्लू, आशीष नामदेव, डॉ. अफसर अली, रामतीरथ परमहंस, महफूज़ खान, अंकित यादव, ओवैस फारूकी, हाजी सिराज, ऐनुल हसन, अकील अहमद, हसीब अहमद, इजहार अहमद सहित सैकड़ों समर्थक शामिल रहे।