Home उत्तर प्रदेश सांसद निधि से गहरौली में इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण, वर्षों पुरानी मांग...

सांसद निधि से गहरौली में इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण, वर्षों पुरानी मांग पूरी

5
0

प्रतापगढ़ जनपद के विकास खंड मगरोरा अंतर्गत ग्राम गहरौली में सांसद निधि योजना (वर्ष 2025-26) के तहत सी.सी. रोड से बस्ती के अंदर होते हुए मुख्य पक्की सड़क तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय सांसद डॉ. एस. पी. सिंह पटेल के कर कमलों द्वारा किया गया।

ग्रामीणों के अनुसार, इस सड़क की मांग लंबे समय से की जा रही थी। बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव के कारण आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार बीमार व्यक्तियों को खाट के सहारे मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता था, क्योंकि वाहन गांव के अंदर तक नहीं पहुंच पाते थे।

गांव की एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि सड़क न होने के कारण अर्थी और जनाजा ले जाने में भी काफी कठिनाई होती थी। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को गंभीरता से उठाने और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने में लियाकत अली (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य) एवं हामिद इब्राहिम (पत्रकार) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके लगातार प्रयासों और जनप्रतिनिधियों से समन्वय के बाद सड़क का निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली और अब यह 50 मीटर पूर्ण होकर जनता को समर्पित कर दिया गया है। ठेकेदार ने बताया कि बाकी सड़क मार्च से अप्रैल तक पूर्ण हो सकती है।

सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद बस्ती के सैकड़ों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को अब आवागमन में सुविधा होगी। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ पहल करने वाले व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार क्षेत्र में विकास कार्य होते रहेंगे।