PRAYAGRAJ NEWS: किड्स प्रयागराज क्लब ने खेलगांव क्लब को 6 विकेट से हराकर एसए इंडोर कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। इस जीत में आदित्य प्रकाश राय की अचूक गेंदबाजी (5-2-15-4) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में खेलगांव 16.3 ओवर में 48 रन (अंबुज द्विवेदी 20, आदित्य प्रकाश राय 4/15, सार्थक यादव 3/18, आनंद प्रताप 2/02) बनाए। जवाब में किड्स प्रयागराज क्लब इलेवन ओवर में चार विकेट पर 49 रन (सार्थक चैधरी 18, आलोक कुमार 16, अथर्व तिवारी 2/08, अर्श अब्बास व शौर्य कुमार एक-एक विकेट) बना लिए। आदित्य प्रकाश राय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।







