Home उत्तर प्रदेश 13 वर्षीय आयुष के हत्या के विरोध में जारी में व्यापारियों व...

13 वर्षीय आयुष के हत्या के विरोध में जारी में व्यापारियों व समाजसेवियों ने  कैंडल मार्च निकाल कर, जताया रोष

PRAYAGRAJ NEWS:  चित्रकूट के बरगढ़ में आयुष केसरवानी के अपहरण और निर्मम हत्या के विरोध में गुरुवार की शाम 7 बजे  प्रयागराज व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र केसरवानी (बबलू )के तत्वाधान में   जारी बाजार गड़ैया  कला राम लीला मैदान से नहर चैराहे तक समाजसेवियों और व्यापारियों ने  न्याय की मांग को लेकर रोष जताया है। उन्होंने शांति सभा का आयोजन कर दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की मांग की है।दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग क्षेत्र के जारी बाजार  में बड़ी संख्या में समाजसेवी और व्यापारी एकत्र हुए। उन्होंने मासूम की जघन्य हत्या पर गहरा रोष व्यक्त किया। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने कहा कि इस नृशंस हत्या ने पूरे समाज को झकझोर दिया है और हर माता-पिता के मन में असुरक्षा का भाव पैदा कर दिया है। व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि ऐसी घटनाओं पर केवल शोक व्यक्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर ऐसी सख्त सजा दी जाए जो समाज में उदाहरण बने। साथ ही, अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाकर यह स्पष्ट संदेश दिया जाए कि अपराध करने वालों के लिए इस समाज में कोई स्थान नहीं है। कैंडल मार्च  श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से शिव प्रसाद केसरवानी, राजा राम सोनी, बीरेंद्र जी जायसवाल, शंकर लाल केसरवानी, राम बाबू  केसरवानी जसरा, अशोक केसरवानी, सरोज केसरवानी, अनीश केसरवानी,मिश्रिलाल केसरवानी, संतोष केसरवानी , सुधांशु गुप्ता, सुरेन्द्र जायसवाल, अंकुर केसरवानी, नेता अग्रहरि, अजय केसरवानी, अमित पांडेय, सिंटू  केसरवानी, राजू केसरवानी आदि उपस्थित रहे।