Home उत्तर प्रदेश डीएम पवन कुमार गंगवार ने दीप प्रज्जवलित कर सर्वसाधारण से की अपील

डीएम पवन कुमार गंगवार ने दीप प्रज्जवलित कर सर्वसाधारण से की अपील

MIRZAPUR NEWS: (अमरेश चन्द्र पाण्डेय)  16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में राजकीय इण्टर कालेज महुवरिया के मैदान में भव्य मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार के द्वारा दीप प्रज्जवलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ क्रिया गया। इसके पूर्व विभिन्न स्कूलो के छात्र-छात्राओ एवं एन0सी0सी0 कैडटो के द्वारा मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित बैनर पोस्टर के साथ रैली निकाली गई, रैली को उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर जी0इआई0सी0 ग्राउंड से रवाना कर तहसील चैराहा होते हुए कलेक्ट्रेट से पुनः जी0आई0सी0 ग्राउंड में रैली का समापन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में स्व0 काशीराम बालिका इण्टर कालेज के बालिकाओं के द्वारा सरस्वती वंदना, मतदाता गीत हिन्दू बालिका इण्टर कालेज, देश भक्ति गीत सुन्दर मुन्दर इण्टर कालेज की बालिकाओ एवं स्वर्गीय काशीराम बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया।कार्यक्रम में 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके 06 नए मतदाताओं को जिलाधिकारी द्वारा मतदाता पहचान दिया गया व उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सुपरवाइजर व बी0एल0ओ0 को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 80 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके दो मतदाताओ जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित शपथ भी दिलाई गई। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कहा कि बच्चों के द्वारा राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता के संबंध में अपने कार्यक्रम के माध्यम से बहुत ही सरल ढंग से बताया। उन्होंने कहा की चर्चा है कि प्रशासनिक विभिन्न व्यवस्थाओं में शासन की व्यवस्थाएं होती हैं उसमें लोकतांत्रिक व्यवस्था अच्छी साबित हुई है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था ही ऐसी व्यवस्था है जो प्रत्येक व्यक्ति के हितों के बारे में विचार करती है इसी को दृष्टिगत रखते हुए हमारे संविधान की स्थापना हुई एक लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्थापना हुई निर्वाचन प्रक्रिया की स्थापना हुई 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार प्रदान किया गया यह सभी व्यवस्थाएं हमारे लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाती हैं। इसके अतिरिक्त सभी बीएलओ भी इसका विशेष ध्यान दें कि आपके क्षेत्र में 18 वर्ष आयु पूर्ण कर रही बेटियों का मतदाता पहचान पत्र अवश्य बनवाएं। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं यदि युवा ही अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे तो वह अपने अधिकारों को कैसे जान पाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह ने कहा कि इस दिवस का महत्व यह है कि हमारे भारत के निर्वाचन आयोग निदेशक अनुसार 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाते हैं इसका उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना अपने देश के सभी नागरिकों को मताधिकार के प्रति उनके कर्तव्यों का बोध कराते हुए उन्हें मतदान के प्रति प्रेरित करना है। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 रमाशंकर सिंह, उपायुक्त एन0आर0एल0एम0, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, जिला विकास अधिकारी, तहसीलदार सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व युवा मतदाता उपस्थित रहें।