PRATAPGARH NEWS: तहसीलदार द्वारा नोटिस देने के बावजूद भी संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के काशीपुर मठन गांव में दर्जनों की संख्या में भूमाफिया किस्म के लोग बेखौफ होकर कर रहें हैं सरकारी जमीन पर कब्जा। ग्राम सभा में संचालित भूमि प्रबंधन समिति की मिलीभगत से बीम एवं पिलर डालकर बेखौफ भूमाफिया सरकारी जमींन पर कर रहें हैं कब्जा और भूमि प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ग्राम प्रधान तथा सचिव क्षेत्रीय लेखपाल बने हुए हैं मूकदर्शक। विगत कई माह से लगातार ग्राम सभा की करोड़ो रुपए की कीमती सरकारी जमीन पर अवैध रूप से प्लाटिंग की तरह हो रहा है क्रम से दर्जनों कमरों का निर्माण लेकिन आज तक नही हुई किसी भी दोषी एवं अवैध कब्जेधारकों के खिलाफ कार्यवाही। दो दिन पूर्व यानी 18 जनवरी को भी तहसीलदार कुंडा अलख शुक्ला, क्षेत्रीय लेखपाल प्रेमचंद्र और राजस्व निरीक्षक ने ऊसर खाते की जमीन गाटा संख्या 337 पर अवैध रूप से निर्माण करने वालों को नोटिस जारी करके अवैध रूप से कब्जा करने को किया मना और ध्वस्तीकरण का दिया अल्टीमेटम लेकिन फिर भी अवैध रूप से कब्जा धारक कर रहें हैं सरकारी जमीन पर कब्जा नोटिस जारी करने के बाद मामलें को ठंडे बस्ते में डालने से तहसील प्रशासन की मंशा पर उठ रहें हैं सवाल? सुलगते सवाल..सरकारी जमीन की सुरक्षा करने वाली भूमि प्रबंधन समिति का अध्यक्ष ग्राम प्रधान और समिति का सचिव क्षेत्रीय लेखपाल आखिर क्यों नही रुकवा रहें हैं अवैध कब्जा? तहसीलदार द्वारा नोटिस देने के बाद भी आखिर किसकी मिलीभगत से हो रहा है अवैध रूप से कब्जा? कहीं तहसील प्रशासन की ही तो नही है मिलीभगत?







