Home उत्तर प्रदेश एकारी ने जीता राही क्रिकेट कप, फाइनल में फतेहपुर को 52 रनों...

एकारी ने जीता राही क्रिकेट कप, फाइनल में फतेहपुर को 52 रनों से हराया

बसपा नेता मोहम्मद आसिफ एडवोकेट ने ट्रॉफी देकर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
FATEHPUR NEWS: थाना थरियांव क्षेत्र के एकारी ग्राम सभा में आयोजित राही क्रिकेट कप का फाइनल मुकाबला एकारी और फतेहपुर टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक माहौल में खेले गए इस मुकाबले में एकारी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एकारी की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 164 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। एकारी की ओर से अरशद ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 11 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। उनकी तूफानी पारी ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फतेहपुर की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और पूरी टीम 12.5 ओवरों में 112 रन पर सिमट गई। इस तरह एकारी की टीम ने 52 रनों से जीत दर्ज कर राही क्रिकेट कप पर कब्जा जमाया। मैच के उपरांत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि बसपा नेता मोहम्मद आसिफ एडवोकेट ने विजेता एकारी टीम और उपविजेता फतेहपुर टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बसपा नगर अध्यक्ष गाजी अब्दुल रहमान गनी, प्रदीप कोरी, आयोजक मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद फैजान, सलमान, फैजान खान, जमील अहमद सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।