भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने सभी समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
FATEHPUR NEWS: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम महासभा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में नगर अध्यक्ष के आवास पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव को अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह, बुके एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महासभा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने संगठन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को भाजपा जिलाध्यक्ष के समक्ष रखा और उनके समाधान की मांग की। इस पर भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने आश्वस्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाना भाजपा संगठन से जुड़े प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा संगठन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी ने संगठन की मजबूती व सहयोग को लेकर एकजुटता का संदेश दिया। स्वागत समारोह में नागेंद्र सिंह चौहान (मंडल उपाध्यक्ष, प्रयागराज), विजय सिंह (भाजपा जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा), संजय सिंह सेंगर, एडवोकेट एस.सी.एस. चौहान (कोषाध्यक्ष), आर.पी. सिंह (जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ), डॉ. अभिषेक सिंह (जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ), अमित सिंह परिहार (जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ), विजय सिंह एडवोकेट (जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ), समरबीर सिंह चौहान (जिला उपाध्यक्ष), राघवेंद्र सिंह चौहान (जिला मंत्री विधि प्रकोष्ठ), कामिनी चौहान (जिला उपाध्यक्ष), बलवान सिंह (अध्यक्ष देवमई), मोनू सिंह (नगर अध्यक्ष), संजय सिंह, राज भदौरिया, नरेंद्र सिंह, भीम सिंह, अमर सिंह गौर, अवधेश सिंह, राजेंद्र सिंह भदौरिया, रमेश सिंह गौतम, लाल जीत सिंह (अध्यक्ष तेलियानी), जगदेव सिंह चौहान, सज्जन सिंह एवं अचल सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।







