Home उत्तर प्रदेश अटल स्मृति सम्मेलन व एसआईआर समीक्षा कार्यशाला सम्पन्न

अटल स्मृति सम्मेलन व एसआईआर समीक्षा कार्यशाला सम्पन्न

बाबूराम निषाद बोले— आपका काम ही आपको आगे बढ़ाने का एकमात्र साधन

FATEHPUR NEWS: भारतीय जनता पार्टी द्वारा अटल स्मृति सम्मेलन एवं एसआईआर समीक्षा बैठक की संयुक्त कार्यशाला जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के कसियापुर में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद बाबूराम निषाद ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई देश के प्रख्यात कवि होने के साथ-साथ विशाल और संवेदनशील हृदय के नेता थे, उनके द्वारा स्थापित भारतीय जनता पार्टी आज भी उन्हीं के विचारों पर चलते हुए देश के अधिकांश राज्यों में स्वयं या गठबंधन की सरकारें चला रही है। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा के नेतृत्व की लगातार सरकार का श्रेय बूथ स्तर से लेकर मंडल, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक दिन-रात परिश्रम करने वाले कार्यकर्ताओं को जाता है। ऐसे सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को उन्होंने नमन किया। उन्होंने एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता इसे पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ा रहे हैं, आगे भी इसे बड़ी सावधानी और प्रतिबद्धता के साथ संपन्न करना है। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अटल विचारों को आत्मसात करते हुए एसआईआर कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान कार्यक्रम को स्थानीय विधायक राजेंद्र पटेल एवं क्षेत्रीय मंत्री पवन प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बैजनाथ वर्मा, अपर्णा सिंह गौतम, रेखा मिश्रा, मधुराज विश्वकर्मा, रोहन श्रीवास्तव, नितिन ओमर, आशुतोष अग्निहोत्री, संतोष गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सुतीक्षण सिंह, अरुण शुक्ला, सोनू सिंह चंदेल, प्रांजल पांडेय, रज्जन त्रिवेदी, मनोज निषाद, अंकुश पटेल, आशीष पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।