Home उत्तर प्रदेश अटल चौराहे में आज अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का होगा लोकार्पण

अटल चौराहे में आज अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का होगा लोकार्पण

101वीं जन्मजयन्ती की पूर्व संध्या पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा होगा अनावरण
कार्यक्रम  पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ बाजपेई की अध्यक्षता में गणमान्यों की उपस्थिति में होगा सम्पन्न
FATEHPUR NEWS: बहु प्रतीक्षित अटल चौराहे में आज सांय 5 बजे देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा का लोकार्पण भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के करकमलों द्वारा किया जायेगा, कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ बाजपेई करेंगे, वहीं जनपद के जनप्रतिनिधियों व गणमान्यों की उपस्थिति रहेगी। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि बुधवार को श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा अटल चौराहे पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा व अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के तत्वावधान में लोकार्पण किया जायेगा जिसकी तैयारी में नगरपालिका परिषद के सभासद संजय लाला, विनय तिवारी, सुनील कुमार गुप्ता सहित सभासदों द्वारा किया गया है, लोकार्पण उपरांत दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जायेगा, कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद चेयरमैन एडवोकेट राजकुमार मौर्य सहित अतीश पासवान, आशुतोष सिंह कछवाह, पूजा देवी, सुनीता लोधी, रीना लोधी, अवशेष जायसवाल, नेहा पवन द्विवेदी सहित सभी सभासद, भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।