Home उत्तर प्रदेश इग्नू में जनवरी 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन प्रवेश शुरू

इग्नू में जनवरी 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन प्रवेश शुरू

VARANASI NEWS: शुक्रवार को इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन 16 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक किए जा सकते हैं। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी के अंतर्गत 19 जनपदों के 35 अध्ययन केंद्रों पर लगभग 210 कार्यक्रमों में प्रवेश उपलब्ध है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन समर्थ पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in के माध्यम से की जाएगी। वाराणसी स्थित हरिश्चन्द्र पी.जी. कॉलेज के इग्नू अध्ययन केंद्र पर सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, बीए, बीकॉम एवं एमएससी (केमिस्ट्री), एमए राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास व सामाजिक शास्त्र जैसे कार्यक्रमों में प्रवेश लिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए www.ignou.ac.in अथवा rcvaranasi.ignou.ac.in पर देखा जा सकता है। इस संबंध में हरिश्चंद्र पी.जी. कॉलेज के इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. अनिल कुमार ने बताया कि प्रवेश के लिए अपार आईडी, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, फोटो व हस्ताक्षर की स्कैन प्रति आवश्यक है। स्कूल ट्रांसफर या माइग्रेशन प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है। प्रवेश न होने की स्थिति में पूर्ण शुल्क वापसी तथा प्रवेश पुष्टि के बाद 60 दिनों के भीतर निरस्तीकरण पर नियमानुसार शुल्क वापसी का प्रावधान है।