निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाने व तेज सदस्यता अभियान पर सहमति, आनंद शुक्ला बने प्रभारी
PRATAPGARH NEWS: इंडियन प्रेस काउंसिल की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कुंडा के कबरियागंज स्थित कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संगठन विस्तार, निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर करने तथा पत्रकार हितों से जुड़े अहम मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक वीसी मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि इंडियन प्रेस काउंसिल का मूल उद्देश्य पत्रकारों की आवाज़ को सशक्त करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। संगठन तभी मजबूत हो सकता है जब उसके पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय, जिम्मेदार और प्रतिबद्ध हों। इसी क्रम में निष्क्रिय पदाधिकारियों को संगठन से बाहर करने तथा व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में संगठन को नई ऊर्जा,पारदर्शिता और मजबूती देने के लिए जिले सहित अन्य राज्यों में व्यापक सदस्यता अभियान चलाने पर सहमति बनी। इसके लिए राष्ट्रीय संगठन मंत्री आनंद शुक्ला को सदस्यता अभियान का प्रभारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर आनंद शुक्ला ने कहा कि इंडियन प्रेस काउंसिल को एक मजबूत,सक्रिय और जवाबदेह संगठन बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संगठन में वही सदस्य बने रहेंगे जो पत्रकार हितों के लिए ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने को तैयार हों। सदस्यता अभियान को तेज गति से चलाकर अधिक से अधिक सक्रिय पत्रकारों को संगठन से जोड़ा जाएगा। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा,सम्मान और कार्यस्थल पर आने वाली समस्याओं के समाधान पर भी विस्तार से चर्चा हुई। संगठन द्वारा शीघ्र ही जिले में पत्रकारों के लिए हेल्पडेस्क और कानूनी सहायता सेल शुरू करने की तैयारी पर भी विचार किया गया। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप कुमार,संरक्षक अजय मिश्रा,अमरनाथ यादव,तहसील अध्यक्ष लोकेश मिश्रा,महामंत्री संदीप साहू,दिनेश पाल,अंकुश यादव,संजय शुक्ला,शहबाज खान,संदीप साहू मानिकपुर,प्रशांत द्विवेदी,सोनू गुप्ता,प्रमोद कुमार,शिवमोहन यादव,राम भुवाल सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।







