AURAIYA NEWS: अपर पुलिस महानिदेशक यूपी-112 मुख्यालय, लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक जनपद औरैया एवं अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी यूपी-112 जनपद औरैया के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 23.11.25 रविवार को मुख्यालय यूपी 112 लखनऊ से आई टीमों के द्वारा नुक्कड़ नाटक व एलइडी वैन के माध्यम से जनपद में LG गार्डन दिबियापुर बायपास रोड, औरैया/ककोर चौराहा,दिबियापुर/ फफूंद चौराहा दिबियापुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे उत्तर प्रदेश पुलिस की आकस्मिक सेवाओं एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की सेवाओं का प्रचार प्रसार किया गया.







