Home आस्था सपा ने मनाई धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी’ की 87 वीं जयंती

सपा ने मनाई धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी’ की 87 वीं जयंती

MIRZAPUR NEWS: सपा के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षामंत्री स्व0 मुलायम सिंह यादव की 87 वीं जयंती सादगी के साथ मनाई गई। इस दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजली दी। इस मौके पर उनके किये गये कार्यो के बारे में चर्चा की गई। इस दौरान जिला अस्पताल में मरीजों को फल भी वितरण किया गया। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव को पुष्प अर्पित की। इस दौरान उनकी आंखे नम दिखाई दी। चौधरी ने कहा कि नेताजी की कमी हमेशा खेलेगी। उन्होंने गरीबों को और असहाय लोगों को समाज में मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया और उनके कार्यकाल में इतने बड़े काम हुए की जिसकी पूर्ति कोई नहीं कर सकता है। नेताजी को याद करते हुए कहा कि नेताजी कि महानता यही कही जाएगी कि जो लोग कभी संसद की दहलीज पर नहीं पहुंच सकते थे। नेताजी ने उन्हें संसद की दहलीज तक पहुंचाने का काम किया। वो गरीबों, किसानों, मजदूरों और मजलूमों के मसीहा कहे जाते हैं। इस अवसर पर नेताजी के पद्चिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया गया। कहा गया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रचण्ड बहुमत से उत्तरप्रदेश में सरकार बनायेगी। जयंती समारोह में पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, रविन्द्र बहादुर सिंह, रोहित शुक्ला ‘लल्लू‘, कीर्ति कोल, आशीष यादव, डॉ0 सुनील सिंह पटेल, अशोक यादव, सुरेन्द्र पटेल, सतीश मिश्रा, मुन्नी यादव, डॉ0 शक्ति श्रीवास्तव, अमन पटेल, राजेन्द्र सिंह पटेल, गिरधारी पटेल, आदर्श यादव, झल्लू यादव, राजेश भारती, परवीन बानो, मंजू वर्मा, डॉ0 देवेन्द्र सिंह पटेल,, भोला नाथ यादव, लाल बहादुर यादव, भरत लाल बिन्द, संग्राम बिन्द, इन्दू कुमारी, राम नारायण राजभर, राजू सिंह, गणेश केशरी, विकाश केशरी, रमाशंकर कोल, ऋषभ, कांशीनाथ यादव, उदल पासी, धनन्जय सिंह आदि रहें।