JHANSI NEWS: रघुराज सिंह इंटर कॉलेज, झाँसी में पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक स्व. श्री रघुराज सिंह एड. की स्मृति में ” बुंदेलखंड राज्य जरूरी है” विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल प्रबंध समिति की अध्यक्षा श्रीमती विजय लक्ष्मी की अध्यक्षता में, सिद्धेश्वर मंदिर पीठ के महंत हरिओम पाठक के मुख्य आतिथ्य में , उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री हरि गोबिंद कुशवाहा के विशिष्ट आतिथ्य में एवं अखलाक मकरानी पूर्व पार्षद नगर निगम झांसी के आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत के साथ में स्व. श्री रघुराज सिंह के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्रधानाचार्य शैलजा सिंह ने स्वागत भाषण में कहा, “स्व. श्री रघुराज सिंह जी का जीवन शिक्षा और समाजसेवा का प्रतीक रहा है। उनकी स्मृति में आयोजित यह समारोह हमें प्रेरणा देता है कि हम उनके आदर्शों पर चलें। विद्यालय परिवार सभी अतिथियों और छात्रों का हार्दिक स्वागत करता है।” निदेशक अजय कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा, “स्व. रघुराज सिंह जी ने शिक्षा के क्षेत्र में अमिट योगदान दिया। हमें उनके मार्ग पर चलकर विद्यार्थियों को संस्कारवान बनाना है। ” प्रबंधक कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह ने अपने प्रेरक भाषण में कहा, “रघुराज सिंह जी का अल्प जीवन संघर्ष और समर्पण की मिसाल है। रघुराज सिंह ने भी सपना देखा था पृथक बुंदेलखंड राज्य बने। बुंदेलखंड के युवा इस सपने को पूरा करेंगे।”
मुख्य अतिथि हरिओम पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा, “शिक्षा ही समाज को मजबूत बनाती है। रघुराज सिंह जी जैसे महापुरुषों की स्मृति हमें दिशा दिखाती है। यह समारोह उनकी स्मृति को जीवंत रखने का माध्यम है।” विशिष्ट अतिथि हरि गोबिंद कुशवाहा ने कहा, “विद्यार्थी राष्ट्र की शक्ति हैं। उनके सम्मान से हमें गर्व होता है। उन्होंने छात्रों से आह्वान है कि वे मेहनत से सफलता प्राप्त करें।”
अन्य अतिथियों में स्कूल के डायरेक्टर आदित्य शेखर सिंह एवं शरद प्रताप सिंह, ने भी अपने विचार साझा किए और कहा कि रघुराज स्कूल के माध्यम से समाज के गरीब बच्चों को मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है। सत्र 2025-26 के लिए चयनित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को प्रबंधक एवं निदेशक द्वारा बैज अलंकरण एवं शपथ ग्रहण कराया गया। सभी प्रतिभागी छात्र वक्ताओं ने आज के विषय पृथक बुंदेलखंड राज्य जरूरी है पर बोलते हुए पृथक बुंदेलखंड राज्य को जरूरी बताया। भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान हुआ, जिसमें आर्यकन्या इंटर कॉलेज झांसी की नैना प्रजापति ने प्रथम, बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज झांसी के रितेश मेहोरिया एवं रघुराज इंटर कॉलेज की कृतिका पाल ने द्वितीय स्थान, भानु देवी गोयल इंटर कॉलेज के रघुराज प्रताप ने एवं चाहत वंशकार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतिभागियों में रघुराज इंटर कॉलेज झांसी से मयूरी साहू, पलक कुशवाहा, निहारिका पाल, सुहाना खान, शारदा वर्मा, ज्ञान स्थली कॉलेज से मुकुल चौरसिया एवं हर्ष कुशवाहा , क्रिश्चियन इंटर कॉलेज से सिद्ध पाल , एस पी आई इंटर कॉलेज से प्रशांत श्रीवास, राजेंद्र पाठशाला से कनक अहिरवार, नेशनल हाफिज सिद्दीकी से सलमान खान ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख में ज्ञान प्रकाश दुबे, मो. नईम मंसूरी, बृजेंद्र शुक्ला, वंदना कुशवाहा, करुणा यादव, राजकुमार विश्वकर्मा, कीर्ति पटेरिया, सानिया खान, निशा रावत, आनंद प्रताप सिंह, जिज्ञासा पटेल, शाहरुख खान, अंकुर मिश्रा, जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार आदि शामिल रहे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया । कार्यक्रम का संचालन कीर्ति पटेरिया ने किया। करुणा यादव एवं वंदना कुशवाहा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।







