KAUSHAMB NEWS: पईसा थाना क्षेत्र के बीबीनियापुर गांव के उमा शंकर पांडेय पुत्र धर्मराज पांडेय ने पईसा पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 8 नवंबर की शाम छः बजे के करीब वह अपने घर पर बैठा था , उमा शंकर का आरोप है कि इस दौरान गांव का एक व्यक्ति पुरानी बातों को लेकर गाली गलौच करने लगा जिसका विरोध करने पर विपक्षी अपनी मां व पत्नी के साथ मिलकर मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने विनोद पांडेय , पत्नी बिट्टू देवी व मां राज दुलारी के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।







