फूल-माला पहनाकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
BHADOHI NEWS: नगर के अभयनपुर निवासी जितेंद्र पटेल को अपना दल (कमेरावादी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सीएल पटेल ने जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। वर्तमान में भी वें पार्टी के जिलाध्यक्ष है। पार्टी ने उनपर भरोसा जताते हुए दोबारा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस दौरान दोबारा जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज नगर के अभयनपुर व फुलवरिया में जितेंद्र पटेल का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान श्री पटेल ने दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि अभी तक पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारियां सौंपी गई थी। उसको बखूबी निर्वहन किया गया। आगे भी पार्टी द्वारा दिए जाने वाले जिम्मेदारियों को हर संभव निभाने का प्रयास किया जाएगा। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास हो रहा है। श्री पटेल ने कहा कि आगामी होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी। पार्टी कार्यालय को चुनाव लडने का मौका दिया जाएगा। इस मौके पर मंगल मौर्य, अमर चैहान, चंदन पटेल, हुबलाल पटेल, सोहन पटेल, डॉ.मनोज चैहान, सुशील सिंह, अवनीश सिंह व सत्यदेव मौर्य आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।







