फोटो:शुआट्स यूनिटी ट्रॉफी क्रिकेट सीरीज की विजेता हनुमानगंज एएस क्लब की टीम।
PRAYAGRAJ NEWS: हनुमानगंज एएस ने यूथ क्रिकेट एकेडमी को अंडर-14 एवं अंडर-19 शुआट्स यूनिटी ट्रॉफी क्रिकेट सीरीज में 3-0 से हराया। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल मैदान पर खेले अंडर-14 आयु वर्ग के तीसरे मुकाबले में यूथ क्रिकेट अकादमी ने 14 ओवर में 43 रन (अनूप 10, आर्यन गर्ग, प्रियम सिंह व अनुराग मोदनवाल तीन-तीन विकेट) बनाए। जवाब में हनुमानगंज एएस क्लब ने 12 ओवर में दो विकेट पर 46 रन बना लिए। राजपाल ने 24 रन बनाए। अंडर-19 आयु वर्ग के तीसरे मैच में यूथ एकेडमी ने 25 ओवर में 163 रन (आदित्य 78, सुधांशु सिंह 28, राजवीर 16, अमन 4/30, शानू यादव व दीपांशु एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में हनुमानगंज एएस क्लब ने 19.4 ओवर में एक विकेट पर 164 रन (दीपेश कृष्णा 85 नाबाद, शाश्वत 54 नाबाद, शौर्य मिश्र 1/49) बना लिए। इस क्रिकेट कोच परवेज आलम और मनोज सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। अंडर-14 आयु वर्ग में अंशु वर्मा को बेस्ट बैटर एवं अनुभव गुप्ता को बेस्ट बॉलर, अंडर-19 आयु वर्ग में दीपेश कृष्णा को बेस्ट बैटर, अनमोल जायसवाल को बेस्ट बॉलर और आदित्य सिंह को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। इस मौके पर अशफाक अहमद, धीरेंद्र कुशवाहा, मोहम्मद जेब फाहान, सूरज गुप्ता, वजाहत महमूद आदि मौजूद रहे।







