नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के रजपुरा कालोनी फेज-दो में कराई जा रही है कुंड की साफ-सफाई
BHADOHI NEWS: सूर्योपासना का महापर्व डाला छठ पूजा की तैयारियां काफी जोर-शोर से चल रही है। नगर के रजपुरा कालोनी फेज-दो में बने कुंड की नगर पालिका परिषद के सफाईकर्मियों द्वारा शुक्रवार को वृहद साफ-सफाई अभियान चलाया गया।
इस दौरान नगर पालिका परिषद के सफाईकर्मियों द्वारा डाला छठ पूजा के कुंड की संपूर्ण साफ-सफाई की गई। वहीं बचे सफाई कार्य को अगले दिन भी किया जाएगा। डाला छठ पूजा से पूर्व सभी साफ-सफाई कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। कुंड की हो रही साफ-सफाई का निरीक्षण करने के लिए नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह आज खाद्य एवं सफाई निरीक्षक मिथिलेश कुमार सहित सभासद गिरधारी जायसवाल व दिनेश पटेल के साथ रजपुरा कालोनी के फेज-दो पहुंचे। ईओ के निरीक्षण के दौरान सभी सफाईकर्मी कुंड की साफ-सफाई करते हुए मिले। उन्होंने सभी सफाईकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि अतिशीघ्र सफाई कार्य को पूरा कर लिया जाए। ताकि लोगों को पर्व मनाने में कोई दिक्कत न हो। इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।







