प्रयागराज। बीसीसीआई की ओर से आयोजित की जाने वाली 16 अक्टूबर से शुरू होने वाली कर्नल सीके नायडू अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए शहर के शिवांश यादव का चयन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की टीम के कैंप के लिए किया गया है।
तेलियरगंज निवासी अजीत यादव के पुत्र शिवांश ने क्रिकेट का प्रशिक्षण केपी कालेज मैदान पर कोच मोहम्मद आसिफ से प्राप्त किया है। दायें हाथ के मध्यक्रम के विकेटकीपर बल्लेबाज शिवांश इससे पहले उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम के सदस्य भी रह चुके हैं। यह जानकारी इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त संयोजक (प्रबंधन) सोमेश्वर पांडेय ने दी है।







