Home उत्तर प्रदेश हसवा ब्लॉक में मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया...

हसवा ब्लॉक में मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक

FATEHPUR NEWS: हसवा विकास खंड के सभागार में बीडीओ की अध्यक्षता में मिशन 5 के अन्तर्गत गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं को अपराध के विभिन्न घटनाओं पर जागरूक किया गया। हसवा ब्लॉक के सभागार में फतेहपुर महिला थानाध्यक्ष संगीता यादव ने संबोधित करते हुए महिलाओं को बताया कि जनपद के किसी थाना क्षेत्र में कोई व्यक्ति अपराध करता है तो उसके खिलाफ अपने – अपने थाना क्षेत्र में तहरीर दे। जिससे अपराध करने वाले के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। प्रदेश सरकार भी महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति 5.0” कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूक किया जा रहा है। थारियावं थाना की एस आई सपना पटेल ने महिला सशक्तिकरण जागरूक गोष्ठी को संबोधित करते हुए बताया कि  महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। टोल फ्री नंबर 108, 112, 1076, 1098, 1090 आदि हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इसके अलावा महिला और बालिकाओं को जानकारी दी गई कि  किसी भी क्षेत्र में छात्राएँ निडर होकर विधालय और कोचिंग सेंटर में जाएं अगर कोई भी व्यक्ति छेड़छाड़ और गाली गलौज, या छीटाकशी करता है तो मौके पर मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन 181, साइबर हेल्प लाइन 1930 और पुलिस आपातकालीन 112 , चाइल्ड लाइन 1098 एवं अपने – अपने संबधित पुलिस चौकी और थाना में अपराधियों के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र जरूर दे। जिससे पुलिस अपराधियों को समय से गिरफ्तार कर सके। इसके अलावा गोष्ठी को संबोधित करते हुए हसवा बीडीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सरकार की सभी योजनाएँ संचालित हो रही है। जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, महिला उद्यमिता एवं आजीविका संवर्धन आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
इस मौके पर जिलाप्रोबेशन अधिकारी रिशांत श्रीवास्तव, महिला कल्याण विभाग से मोहनी साहू, थारियावं थानाध्यक्ष आलोक कुमार पाडेय, हसवा चौकी इंचार्ज राजेश सिंह, एनआरएलएम से बीएमएम विभाग से सत्येंद्र कुमार मिश्र एवं निधि गुप्ता, फतेहपुर महिला थाना से महिला कास्टेबल क्षमा, सुनीता यादव एवं थारियावं थाना से महिला कांस्टेबल खुशबू सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे हैं।