- मोदी सरकार का हर कदम जनकल्याण में ऐतिहासिक- जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल
- शंकरगढ़ में भाजपा द्वारा ‘नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म व्यापारी सम्मेलन’ का भव्य आयोजन
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार विधानसभा बारा की ओर से सोमवार की सायं श्रीराम बाटिका, शंकरगढ़ में “नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म व्यापारी सम्मेलन” का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने की, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभाशंकर पांडेय रहे।
मुख्य अतिथि प्रभाशंकर पांडेय ने कहा कि 2014 के पहले यूपीए सरकार में 13 तरह के टैक्स लगते थे, जिनसे आमजन और व्यापारी दोनों परेशान रहते थे। 1 जुलाई 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी लागू कर उन तमाम करों को समाप्त किया और राज्य सीमाओं के बैरियर हटाकर लागत और समय दोनों की बचत सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि आज भारत आयातक से निर्यातक राष्ट्र बन चुका है कृ “पहले रक्षा सामग्री आयात करते थे, अब स्वदेशी के बल पर निर्यात करते हैं।”उन्होंने कहा कि 2014 में जहां देश की अर्थव्यवस्था 5 लाख करोड़ के आसपास थी, आज 22 लाख करोड़ से अधिक हो गई है। यह मोदी सरकार की नीतियों का परिणाम है कि जब दिल्ली से पैसा भेजा जाता है, तो अब पूरा 100 पैसा जनता तक पहुंचता है, पहले मात्र 15 पैसे पहुंचते थे।
उन्होंने बताया कि 395 उत्पादों पर टैक्स में कमी की गई है, गंभीर बीमारियों की दवाओं पर शून्य कर लगाया गया है, शिक्षा सामग्री को टैक्स फ्री किया गया है।







