PRATAPGARH NEWS: धमोहन बाबागंज के रहने वाले करुण पाण्डेय “बिन्नू भईया” को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी एवं कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा “मोना” की संयुक्त संस्तुति पर किसान कांग्रेस का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। बिन्नू भईया के मनोनयन से धमोहन बाबागंज सहित पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। किसान परिवार में जन्मे करुण पाण्डेय की विशेष रुचि किसान राजनीति में देखने को मिलती है किसानों की समस्याओं को लेकर जहां समय समय पर जनपद सहित प्रदेश के अन्य जिलों में हो रहे आंदोलनों में शामिल होना इनकी दिनचर्या है, अभी हाल ही में तीन काले कानूनों को लेकर दिल्ली के बार्डर पर आंदोलनरत रहे किसानों के समर्थन में कई बार बिन्नू भईया ने दिल्ली सहित कई जगहों पर हो रहे आंदोलनों में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं। पाण्डेय छात्र जीवन के बाद ही वर्ष 1996 से कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में शामिल हुए थे वर्ष 1996 से 2010 तक यूथ कांग्रेस तथा वर्ष 2011 से 2017 तक जिला कांग्रेस कमेटी में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे। मोदी सरकार की किसान विरोधी नीति के चलते बिन्नू भईया किसान राजनीति में सक्रिय हुए और नवम्बर 2020 में किसान कांग्रेस प्रतापगढ़ का जिला अध्यक्ष बन किसानों की समस्या को लेकर आंदोलित रहे, अगस्त 2024 में किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश सचिव बने, जून 2025 में प्रतापगढ़ जिला कमेटी में उपाध्यक्ष बने लेकिन किसानों की समस्या से अपने को अलग न कर पाने की दशा में पाण्डेय ने फिर एक बार किसान संगठन की तरफ रुख किया तब प्रदेश कमेटी ने इन्हें महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नई जिम्मेदारी से बिन्नू भईया के चाहने वालों के साथ साथ जनपद के किसानों में खुशी व्याप्त है।







