हिंदू–मुस्लिम एकता की मिसाल, एसपी ने किया सम्मानित
JALAUN NEWS: कोंच मारीच वध मेले में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी निभा रही निगरानी समिति ने बेहतरीन कार्य कर मिसाल पेश की। समिति के कार्यों की सराहना करते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने सदस्यों को सम्मानित किया। एसपी ने कहा कि कोंच की हिंदू–मुस्लिम एकता पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है। यहां के लोग दूसरों को साथ मिलकर रहने और काम करने का संदेश देते हैं। गौरतलब है कि हर वर्ष रामलीला कमेटी द्वारा मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए निगरानी समिति का गठन किया जाता है। इस बार समिति की कमान अध्यक्ष एडवोकेट अफजाल खान और मंत्री राहुल राठौर के हाथों में थी। टीम के सदस्य अब्दुल रज्जाक अंसारी, फारूख पहलवान अंसारी, असगर चौधरी, सोएब खान, रज्जाक कुरैशी, महबूब अंसारी, सलीम अंसारी पहलवान आदि ने जिम्मेदारी निभाई। इस मौके पर सीओ परमेश्वर प्रसाद, धर्मादा रक्षिणी सभा अध्यक्ष विजय गुप्ता, रामलीला समिति कोषाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल और उपाध्यक्ष संजय सोनी भी मौजूद रहे। समिति के सदस्यों को पट्टिका ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।







