जिलाधिकारी महोदय ने छात्राओं से किया संवाद एवं दिए उपहार
FATEHPUR NEWS: मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन पर आधारित विशेष अभियान के अन्तर्गत सोमवार को जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में विशेष ‘‘कन्या पूजन’’ का आयोजन प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकीपुर विकास खण्ड तेलियानी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती का पूजन करते हुए उपस्थित 51 बच्चियों को टीका लगाकर चुनरी उढ़ाये जाने के उपरान्त माँ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं को भोजन कराया गया। भोजन के उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा बच्चियों को उपहार भेंट किये गये। कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह द्वारा बच्चियों के साथ बैठकर संवाद करते हुए बच्चियों से शिक्षण के सम्बन्ध में रोचक सवाल किये तथा बच्चियों द्वारा जिलाधिकारी को अपने समक्ष उपस्थित देखकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी तेलियानी को स्कूल के आस-पास की साफ-सफाई कराये जाने जाने के साथ-साथ स्कूल के आस-पास होने वाले जलभराव की समस्या का समुचित निदान कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालय में स्मॉर्ट क्लास के संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्था कराये जाने के साथ-साथ किचन शेड के निर्माण हेतु निर्देशित किया गया साथ ही विद्यालय के अध्यापकों से बच्चों को शिक्षण कार्य के अतिरिक्त अन्य शिक्षणेत्तर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी रिशांत श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भारती त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी तेलियानी, खण्ड शिक्षा अधिकारी तेलियानी, स्टॉफ वन स्टाप सेन्टर/हब फॉर इम्पॉवरमेन्ट ऑफ वूमेन/चाइल्ड हेल्पलाइन के अतिरिक्त समस्त विद्यालय परिवार के अध्यापक/अध्यापिकाओं के साथ-साथ नौनिहाल बच्चे उपस्थित रहें।







