Home उत्तर प्रदेश मदरसे के टॉपर छात्र-छात्राओं को विधायक ने किया सम्मानित

मदरसे के टॉपर छात्र-छात्राओं को विधायक ने किया सम्मानित

BHADOHI NEWS: नगर के मर्याद पट्टी स्थित मदरसा शमसिया तेगिया में सत्र के टॉपर छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।मुख्य अतिथि  विधायक जाहिद बेग ने कहा कि सम्मान मिलने से उत्साहवर्धन होता है। इसे दूसरे बच्चे बेहतर करने के लिए उत्साहित होते हैं। शोएब मलिक  मदरसे के टॉपर रहे। वहीं सैफ आजम और मोहम्मद अनस रजा को अपनी कक्षाओं में टॉप करने के लिए पुरस्कृत किया गया। विधायक की पत्नी सीमा बेगम ने मदरसा की छात्राओं को इनाम से नवाजा| विधायक ने सबसे पहले विधायक निधि से बने कक्ष का अनावरण कर विद्यालय के बच्चों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई ऐसी चीज है| जो कोई छीन नहीं सकता है। इसलिए जितना हो सके इल्म की तालीम हासिल करनी चाहिए। इसका लाभ आने वाली पीढ़ी को मिलेगा। मदरसे के बालिकाओं को पुरस्कृत करते हुए विधायक पत्नी सीमा बेग ने कहा कि एक बेटी शिक्षित होती है।तो वह अपने पूरे परिवार को शिक्षित कर पाती है।उन्होंने बालिकाओं को तालीम शिक्षा हासिल करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली गुलजेबा, जरताब खान, आफरीन बानो, आयशा, अर्सलान, साजिया, खुशनुमा, राबिया आदि की हौसला अफजाई की।प्रिंसिपल मोहम्मद फैसल अशरफी ने लोगों का आभार जताया। मदरसे के प्रबंधक डॉक्टर अजहर आसिफ, मजहर अंसारी, मोहम्मद खान, जमील नेता, नसरुद्दीन अंसारी, मोहम्मद कुतुबुद्दीन मिस्बाही, डॉक्टर अफरोज अंसारी,  हाफिज तबरेज,नूरैन खान, दानिश खान, खुर्शीद खान,आदि लोग मौजूद थे।