Home उत्तर प्रदेश ऐतिहासिक स्थल फसीहाबाग में विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

ऐतिहासिक स्थल फसीहाबाग में विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

FATEHPUR NEWS: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल फाउंडेशन के तत्वाधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर ऐतिहासिक अमर शहीद फसीहाबाग स्मारक स्थल मुरादीपुर में अमर शहीदों को याद करने व उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व के बारे में एक जन जागरूकता तथा विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष जनसेवक राजेश सिंह ने कहा कि आज ऐसा ऐतिहासिक दिन है जिसमें अमर शहीद सरदार भगत सिंह जी का जन्मदिन है जिन्होंने इस देश की आजादी के लिए अल्प आयु में अपने प्राणों की आहुति फांसी के माध्यम से दिया था जिन्हें पूरा विश्व जानता है क्योंकि न्याय प्रणाली द्वारा दी गई निर्धारित तिथि के एक दिन पूर्व ही उनको फांसी पर चढ़ा करके अन्याय को प्रशय दिया था उनके साथ ही राजगुरु और सुखदेव जी को भी फांसी में लटकाया गया था और रातों-रात दुरस्थ स्थान ले जाकर के उनका अंतिम संस्कार किया और शव को उनके परिवार को नहीं दिया था। आज हम उनके शहीद होने पर हम लोग स्वतंत्र रूप से स्वतंत्र हवा में आजादी का अनुभव कर रहे हैं।
वहीं कार्यक्रम को पूर्व ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र सिंह गौतम ने संबोधित करते हुए कहा कि ऐतिहासिक स्थल पर हम लोगों का परम कर्तव्य होगा कि अमर शहीद फतेहाबाग का सुंदरीकरण करके अग्रिम वर्षों तक ऐतिहासिक स्थल बना दिया जाएगा।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र सिंह गौतम, जयकरण सिंह पटेल, आचार्य कमलेश योगी, महेंद्र सिंह, अमर सिंह, अभिजीत पटेल, सुमन वर्मा, राम विशाल पटेल बाबा, रामसनेही वर्मा, राजेश द्विवेदी, कल्लू सिंह गौतम, रामकृपाल सिंह परिहार, चंद्रपाल सिंह परिहार, राजू वर्मा, राजू सिंह, मान सिंह, रवींद्र पांडेय, उदयभान गुप्ता, अरुण शुक्ला, विनोद विश्वकर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे हैं।