Home उत्तर प्रदेश छात्राओं ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन, पीएम के व्यक्तित्व से ली सीख

छात्राओं ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन, पीएम के व्यक्तित्व से ली सीख

प्रधानमंत्री जन्मदिन विषयक सेवा पखवाड़ा एवं मिशन शक्ति फेज-5 को समाहित सूचना जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी

BHADOHI NEWS: प्रधानमंत्री जन्मदिन विषयक सेवा पखवाड़ा एवं मिशन शक्ति फेज-5 को समाहित सूचना जनसंपर्क विभाग द्वारा जीआईसी मैदान में प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें डीआईओ डॉ.पंकज कुमार द्वारा छात्राओं व जनमानस को अवलोकन कराते हुए प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से परिचित कराया गया। इस दौरान प्रदर्शनी में छात्राओं ने प्रधानमंत्री के जीवन आधारित विभिन्न प्रसंगों को आत्मसात कर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त की। विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्पडेस्क ,एंटी रोमियो स्क्वाड ,महिला साइबर सेल आदि योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर बालिकाएं आत्मविश्वास से लबरेज दिखी। डीआईओ ने जनपदवासियों से अपील किया कि प्रदर्शनी में आकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियां नीतियों की जानकारी प्राप्त कर योजनाओं से संतृप्त हो। छात्राओं व जनमानस द्वारा विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लिए मांगे गए सुझाव के क्रम में अपने मोबाइल से दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर अपने सपनों के उत्तर प्रदेश के अपने सोच, सुझाव व सलाह को ऑनलाइन सबमिट किया। बालिकाओं ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व से सीख लेकर मैदान परिसर में साफ-सफाई कर सेवा पखवाड़ा को साकार किया। सेवा के विभिन्न आयामों व भावों पर भी विचार पूर्वक बल दिया गया। मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन हेतु छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर व योजनाओं के प्रति सशक्त किया गया। इस मौके पर डीआईओएस अंशुमान, जीआईसी प्रिंसिपल आलोक कुमार, आकाश कुमार सहित अन्य शिक्षक व जनमानस उपस्थित रहें।