Home उत्तर प्रदेश उन्नत भारत अभियान के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम

उन्नत भारत अभियान के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रहीं एक नाट्य प्रस्तुति

BHADOHI NEWS: काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा शनिवार को उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत गोद लिए गए गांव गोपीपुर के कंपोजिट विद्यालय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान नोडल कोऑर्डिनेटर डॉ.रश्मि सिंह ने ग्रामीणों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराना। समाज में स्वच्छता को एक सांस्कृतिक मूल्य के रूप में स्थापित करने पर जोर दिया। डॉ.गीता यादव ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण एक नाट्य प्रस्तुति रही। जिसमें छात्राओं ने तीन देवियों के रूप में अभिनय कर स्वच्छता का संदेश दिया। अंतिमा ने मां शैलपुत्री, आराध्या ने मां कूष्मांडा देवी की प्रस्तुति की। वहीं खुशबू ने मां सिद्धिदात्री बनीं। इस नाट्य प्रस्तुति में सूत्रधार की भूमिका सुप्रिया व आंचल ने निभाई। मुख्यमंत्री फेलो डॉ.मधु ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि कार्यक्रम न केवल एक सांस्कृतिक प्रस्तुति रहा बल्कि स्वच्छता को एक सामूहिक दायित्व के रूप में स्थापित करने का सफल प्रयास भी रहा। उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत ऐसे आयोजन ग्रामीण समाज को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होंगे। इस मौके पर प्रतीक मालवीय, पूनम मिश्रा, अनिता गुप्ता, दुर्गावती पांडेय व अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत गांव की महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहें।