Home उत्तर प्रदेश इको क्लब के बच्चों ने रोपित किया पौधें

इको क्लब के बच्चों ने रोपित किया पौधें

वृक्षारोपण कर बच्चों ने उन पौधों को बचाने का भी लिया संकल्प

BHADOHI NEWS: इको क्लब फॉर मिशन लाइफ एवं वन विभाग द्वारा वन विभाग के सेवा पखवाड़ा पर शनिवार को काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हॉस्टल परिसर में सैकड़ों पौधों को रोपित किया गया। पौधरोपण कर लोगों को भी इसके प्रति प्रेरित किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता उच्च प्राथमिक विद्यालय के इको क्लब के सदस्य बच्चों के साथ कानरा महाविद्यालय के हॉस्टल परिसर में पहुंचे। बीएससी एजी विभाग के पास कंजी सेमल, सागौन, नीम आदि के सैकड़ो वृक्षों का रोपण राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता, मनीष कुमार, अभय कुमार सिंह, माता सेवक दुबे डॉ.जितेंद्र कुमार, आलोक कुमार गुप्ता, राममूर्ति बिंद, सुधा शंकर तिवारी के साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय कंसापुर के इको क्लब के सदस्य बच्चों द्वारा किया गया। पौधरोपण कर सभी बच्चे काफी उत्साहित दिखे। क्योंकि उन्होंने अपने हाथों से कईयों पौधे लगाए। बच्चों ने उन पौधों को बचाने का भी संकल्प लिया। इस मौके पर किशन, नरेश, अभय, अभिमन्यु, शिवम, गौरव, अनुराग व महेश आदि बच्चे प्रमुख रूप से मौजूद रहें।