Home उत्तर प्रदेश सड़क किनारे जनरेटर कब्जा: सत्यम होटल के सामने सरकारी ज़मीन पर कौन...

सड़क किनारे जनरेटर कब्जा: सत्यम होटल के सामने सरकारी ज़मीन पर कौन कर रहा मनमानी

JAUNPUR NEWS: सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण और प्रशासन की चुप्पी के चलते एक नया मामला सामने आया है, जो न सिर्फ नगर नियोजन पर सवाल खड़े करता है बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था की आंखें खोलने के लिए काफी है। सिपाह रेलवे क्रॉसिंग के पास, सत्यम होटल के सामने, नाले के ऊपर और सड़क की साइड पर दो बड़े जनरेटर सेट खुलेआम रखे गए हैं। यह जगह सार्वजनिक है और नगर निगम की संपत्ति मानी जाती है, लेकिन इन जनरेटर सेटों की वहां मौजूदगी न तो अस्थायी लगती है और न ही किसी अनुमति के दायरे में दिखाई देती है।
प्रश्न यह है कि:
ये जनरेटर सेट किसके हैं
क्या इनके लिए नगर पालिका, जिला प्रशासन या किसी अन्य सक्षम प्राधिकरण से कोई अनुमति ली गई है,
अगर अनुमति नहीं है, तो यह खुलेआम अतिक्रमण किसकी शह पर चल रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां आम जनता सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर दे तो चालान कट जाता है, वहीं इतने बड़े जनरेटर सेट कई दिनों से बेधड़क खड़े हैं और अधिकारियों की निगाह तक नहीं पड़ रही है। “यह सिर्फ एक नाला नहीं, बल्कि सिस्टम की सड़ांध का आइना बन चुका है।”
जनता का यह भी आरोप है कि प्रशासन की खामोशी कहीं न कहीं मिलीभगत की ओर इशारा करती है। अगर कोई आम नागरिक बिना अनुमति के सड़क किनारे कुछ भी रख दे, तो तुरन्त कार्रवाई होती है, लेकिन यहां मामला अलग ही नजर आता है।
जवाबदेही तय होनी चाहिए:
इस पूरे प्रकरण में नगर निगम, जिला प्रशासन, और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल उठना लाज़मी है। क्या किसी ने इस कब्जे को देखा नहीं,क्या इसकी शिकायत के बावजूद कोई जांच नहीं हुई, या फिर शिकायत ही दबा दी गई
जनता अब जानना चाहती है कि सरकारी ज़मीन पर कब्जा क्या अब “पैसे” और “पहचान” वालों के लिए ही वैध रह गया है,
जनता की मांग:
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, और यदि ये जनरेटर अवैध रूप से रखे गए हैं, तो उन्हें तुरंत हटवाया जाए तथा जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।