KUSHINAGAR NEWS: अवध चीनी मिल ढाढा हाटा के गेट परिक्षेत्र में शरद कालीन गन्ना बुवाई, के लिए गन्ना क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए कृषकों की समस्या का समाधान करूंगा। यह बातें अधिशाषी अध्यक्ष आरके गुप्ता ने पूर्व सहायक निदेशक एवं गन्ना विशेषज्ञ ओमप्रकाश गुप्ता के साथ शरद कालीन, गन्ना बुवाई विषय पर चर्चा करते हुए कहा। अधिशासी अध्यक्ष ने बताया कि प्रतिदिन गांव में चौपाल लगाकर कृषकों की समस्या सुनेंगे तथा उनसे भी समाधान करने का अनुभव जानेंगे। यदि चीनी मिल गन्ना मूल्य भुगतान समय से कर रही है, कृषकों को अनुदान पर कीटनाशक, तोरिया का बीज गेहूं का बीज गन्ना गेहूं एक साथ बोने के लिए देने के साथ। जिन किसानों के पास गन्ना बुवाई के लिए बीज गन्ना नहीं है। उनको अनुदान पर बीज गन्ना दे रहे हैं। प्रतिदिन चीनी मिल के अधिकारी तथा कर्मचारी गांव में कृषकों से मिल रहे हैं। बुवाई के लिए बीज गन्ना मांग को नोट कर रहे हैं। पूर्व सहायक निदेशक एवं गन्ना विशेषज्ञ श्री गुप्ता ने अधिशाषी अध्यक्ष को बताया कि सितंबर माह में 20 गांव में चौपाल लगाया, 50 से अधिक गांव का भ्रमण किया, खेत देखा। किसानों ने बताया सबके पास ट्रैक्टर ट्राली नहीं है, एक ट्राली गन्ना छिलने, तैयार करने में 4 से 5 दिन लग जाता है। इसी बीच पर्ची हायल हो जाता है। चीनी मिल पर हायल पर्ची बनाने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं है। किसान परेशान होते हैं। मोड छोटा होगा तो आसानी से छिला जाएगा। गन्ना काटने छिलने की समस्या है इस समस्या पर ध्यान दें। अधिशाषी अध्यक्ष ने कहा, इस सीजन में निश्चित रूप से बदलाव देखने को मिलेगा।







