KUSHINAGAR NEWS: नवरात्रि पर्व को लेकर ग्राम पंचायत शामपुर हतवा में रविवार को पुलिस प्रशासन द्वारा एक बैठक कर आपसी भाईचारा व सकुशल दुर्गापूजा पर्व सम्पन्न कराने के लिए विशेष सुझाव व दिशानिर्देश दिए गए। एस आईं अश्विनी कुमार सिंह ने कहा कि प्रमुख रूप से ध्यान देना है कि जिस स्थान पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित हो वहां पर प्रतिमा के उपर से विधुत तार न हो,कमेटी के अध्यक्ष व सभी सदस्यों आपस में मिलकर 24/घण्टा (आठ -आठ घण्टे) की अपनी एक कमेटी बनाकर मां दुर्गा के प्रतिमा के पास निर्धारित करे, कमेटी के अध्यक्ष से अनुरोध है कि सभी सदस्यों का नाम व मोबाइल, ग्राम प्रधान रचना संतोष सिंह व पुलिस प्रशासन को दिलाने का काम करें,साउण्ड की ध्वनि पर ज्यादा तेज न हो, किसी भी प्रकार की समस्या पर तत्काल पुलिस प्रशासन प्रधान को सुचित करें, मां दुर्गा के लिए बनाया गये पंडाल में अग्नि सुरक्षा के यंत्र जरुर रखें जैसे ,बालू-पानी व जो भी अग्नि रोधक यंत्र उपलब्ध हो, मां दुर्गा के प्रतिमा के पास असलिल गानों का प्रयोग न करें, पुलिस प्रशासन के द्वारा निर्धारित गाइड लाइन का पालन करें, किसी भी प्रकार कि समस्या पर तत्काल पुलिस प्रशासन व ग्राम प्रधान को सुचित करें। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि संतोष सिंह, बीरेंद्र सिंह,का0 नरेंद्र कुमार, अमर नाथ, धर्मेंद्र सिंह, मनीष मौर्या, सुना चौधरी सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थिति रहे।







