Home उत्तर प्रदेश 1 साल 11 महीने 4 दिन बाद आज़म खान सीतापुर जेल से...

1 साल 11 महीने 4 दिन बाद आज़म खान सीतापुर जेल से बाहर आए…

133
0

सपा सांसद रुचि वीरा समेत कई विधायक भी आजम को लेने पहुंचे…

यूपी की सियासत में अपने बयानों से चर्चा के साथ विवादों में रहने वाले सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान सीतापुर जेल से बाहर आ गए हैं। तमाम अड़चनें और कानूनी पेचीदगी के बाद आजम खान जेल से जब रिहा हुए तो सीधे गाड़ी में बैठकर रामपुर के लिए रवाना हो गए। हमेशा अपने बयानों से यूपी के सियासत को गर्म करने वाले आजम खान आज जब सीतापुर जेल से बाहर निकले तो समर्थकों के लंबे चौड़े काफिले के साथ सीधे रामपुर के लिए निकल गए। जेल के बाहर समर्थकों का भारी हुजूम और मीडिया कर्मियों का भी जमावड़ा रहा, लेकिन आजम खान खामोशी अख्तियार किए सीधे गाड़ी में बैठे और अपने लोगों से बातचीत करते हुए निकल गए। कई बार विधायक और सांसद के अलावा मंत्री रहे आजम खान आज 1 साल 11 महीने 4 दिन बाद जेल से बाहर निकले। इस दौरान उन्हें जेल से लेने के लिए उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और अदीब आजम के अलावा समर्थक भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। हालांकि भीड़ ज्यादा होने के चलते आजम खान सीधे गाड़ी में बैठे और रामपुर के लिए रवाना हो गए।