PRATAPGARH NEWS: श्रीमद् भागवत कथा शुभारंभ पर रोर गांव सि्थत शिवमंदिर परिसर से कलशयात्रा गाजे बाजे व डीजे के भक्तिमय गीतो के धुनो पर भक्तगण नाचते गाते हुए कलशयात्रा मे पदयात्रा कर शामिल हुए कलशयात्रा तक्षकधाम रोर व बालाजी धाम शक्तिन मां धाम व संसारी माता धाम होते हुए गांव के हर घरो से होते हुए कलशयात्रा कथास्थल पर पहुंची कलशयात्रा का भक्तो ने जगह जगह रोककर पूजन अर्चन किया प्रयागराज से आए स्वामी बासुदेव प्रपन्नाचार्य महराज व कुलगुरू त्रिपुरारीनाथ महराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशपूजन कर स्थापित कर भागवतकथा शुभारंभ करते हुए बासुदेव प्रपन्नाचार्य महराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण साक्षात आनन्द के स्वरूप है भगवान की भक्ति कर व भागवतकथा सुन अपना जीवन धन्य बनाएं।संयोजक राजरानी शीतलाप्रसाद पान्डेय ने भगवान श्रीकृष्ण व राधारानी की आरती उतारी व प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर उमेश पान्डेय, संतोष पान्डेय, शशिकुमार पान्डेय, ग्रामप्रधान रोर शीला पान्डेय, मनीष महराज, सतीश महराज, राजेन्द्रप्रसाद शुक्ल, फौजी रामबाबू द्विवेदी, मानसिंह, शिवनरायण यादव, कप्तान शुक्ल, अंकुर दुबे, युवानेता,सचिन दुबे, मोनू यादव मौजूद रहे।







