पूर्व की कमेटी को फिर से मिला समर्थन
FATEHPUR NEWS: शहर में श्रीराम राज्याभिषेक मंडल कमेटी की पीलू तले चौराहे स्थित कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। कमेटी के सभी सदस्यों ने वर्तमान टीम को दोबारा समर्थन दिया। कमेटी के चुनाव में सभी सदस्यों ने एकमत होकर वर्तमान कमेटी के पक्ष में मतदान किया। कमेटी के पिछले कुछ सालों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। संयोजक विनोद गुप्ता ने अध्यक्ष फरहत अली सिद्दीकी, महामंत्री दिलीप मोदनवाल और कोषाध्यक्ष चौधरी गुड्डू राईन को बधाई दी। सदस्यों ने माला पहनाकर सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। अध्यक्ष फरहत अली सिद्दीकी ने सदस्यों के विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को पीलू तले चौराहे पर राज्याभिषेक समारोह आयोजित किया जाएगा। महामंत्री दिलीप मोदनवाल ने कहा कि राज्याभिषेक की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही एक और बैठक बुलाई जाएगी। हिंदू – मुस्लिम एकता की मिशाल का अंदाजा इस घोषित कमेटी से लगाया जा सकता है जहां बीते सालों से फरहत अली सिद्दीकी जो एक मुस्लिम हैं, को कमेटी का अध्यक्ष पुनः सर्वसम्मति से चुना गया है। बैठक में शैलेंद्र शरण सिंपल, उमेश तिवारी, नूर भाई, कुमार शेखर, वेद गुप्ता, राजीव पोरवाल, अरुण जायसवाल, सत्येंद्र अग्रहरि, आकाश मोदनवाल, रोहित चौरसिया, अजय साहू, विमल गुप्ता, राज गुप्ता, गुड्डू मोदनवाल और गुड्डू डिश वाले सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।







