मामले में वांछित चल रहा एक अन्य चोर की पुलिस कर रही है तलाश, चोरी के शराब को खपाने जाते समय पुलिस ने सभी को वाहन सहित पकड़ा
BHADOHI/GYANPUR NEWS: थाना चैरी अंतर्गत अमवाकला में कम्पोजिट शाप अंग्रेजी शराब एवं बीयर की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने न सिर्फ खुलासा किया बल्कि 5 शातिर चोर को भी गिरफतार कर लिया। एक वांछित चोर की पुलिस तलाश कर रही है। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एएसपी शुभम अग्रवाल ने मामले का खुलासा किया। इस दौरान एएसपी ने बताया कि ज्ञानपुर के नारायण कालोनी निवासी नरेंद्रनाथ पांडेय का उक्त स्थान पर कम्पोजिट शाप अंग्रेजी शराब एवं बीयर की दुकान है। 9/10 सितंबर की रात्रि लगभग एक बजें दुकान का ताला तोड़कर 44 पेटी बीयर एवं 32 पेटी अंग्रेजी शराब साथ में काउंटर से नकद राशि चोर उठा ले गए थे। दुकान में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ था। चोर उसका डीवीआर भी उठा कर ले गए थे। उन्होंने बताया कि उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर चोरों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 305(1), 331(4) का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्रवाई प्रचलित की गई। आज उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ओझा, गौतम कुमार, मुख्य आरक्षी अबरार अहमद, कांस्टेबल अरविंद कुमार, सुरेश कुमार, विकास जायसवाल व उत्कर्ष द्वारा रात्री गस्त में कंधिया फाटक के पास मौजूद थें कि मुखबिर द्वारा सूचना दिया कि अंग्रेजी शराब के ठेके के शटर को तोड़कर शराब व बीयर की चोरी करने वाले चोर, चोरी की गई शराब व बीयर को बेचने की फिराक में ग्राम कछुआ बोझ की तरफ से कंधिया फाटक की तरफ आ रहे हैं। जो भदोही की तरफ जाने की फिराक में हैं। इस सूचना पर कछुआ बोझ रोड पर मेन रोड से करीब 100 मीटर आगे बढ़कर आने वाले वाहन का इंतजार करने के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन वाहन को रोकवाया। गाड़ी रूकते ही उसमें बैठे व्यक्ति भागना चाहें। परंतु वे मौके पर ही पकड़ लिए गए। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति का नाम संजय पाल पुत्र मंगला प्रसाद पाल निवासी ग्राम डुढ़वाधर्मपुर कोतवाली भदोही, सनी पाल पुत्र रामनरायन पाल निवासी ग्राम कल्लीपुर थाना मिर्जामुराद जिला वाराणसी, अमन कुमार यादव पुत्र महाबली यादव निवासी बरमोहनी कोतवाली भदोही, सोहन यादव पुत्र लवलीन यादव निवासी पिपरीस अधारपुर कोतवाली भदोही व आलोक पाल पुत्र सरजू प्रसाद पाल निवासी ग्राम सिंधौरवा थाना जंसा जनपद वाराणसी तथा मूल पता ग्राम देवरीकाट थाना घोरावल जनपद सोनभद्र है। सभी के पास से 26 हजार रुपए नगद, 18 पेटी अंग्रेजी शराब कुल 139.38 लीटर (कीमत करीब 1,80,000 रुपए) व 10 पेटी बीयर कुल 120 लीटर (कीमत करीब 30,000 रुपए) तथा एक बोलेरो मैक्स पिकप बिना नम्बर प्लेट के चार मोबाइल बरामद किया गया। मुकदमे में धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है। मामले में वांछित अभियुक्त दया सरोज पुत्र आशाराम सरोज उर्फ लालसाहब निवासी ग्राम अस्ती कोतवाली भदोही की तलाश की जा रही है।







