Home उत्तर प्रदेश केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जताई शोक संवेदना

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जताई शोक संवेदना

MIRZAPUR NEWS: अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण व रसायन उर्वरक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मीरजापुर में जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रविंद्र नारायण सिंह के पिता स्वर्गीय डॉक्टर श्याम नारायण सिंह उर्फ केतूजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ग्राम रुदौली, विकास खंड सीखड़ में परिवारजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।