Home उत्तर प्रदेश आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए: डीएम

आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए: डीएम

उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी तहसील स्तर पर जो सुझाव/शिकायतें है, उसका निस्तारण कराए: डीएम

FATEHPUR NEWS: आगामी त्योहारों शारदीय नवरात्रि (दुर्गा पूजा) एवं दशहरा आदि पर्वों को दृष्टिगत रखते हुए पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह के संयुक्त तत्वाधान में  संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी त्योहारों की हार्दिक शुभकामानाएं देते हुए कहा कि आपसी भाईचारे, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहारों को मनाए। त्यौहारो को शांतिपूर्ण एवं एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करते हुए मिलजुल कर मनाये जाने की परम्परा रही है, उसी परम्परा का निर्वहन करते हुए हर्षोल्लास के साथ हम सब इस बार भी सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से आम जनमानस की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखकर मनाए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करने हेतु पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे बिजली, पानी, साफ सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रमुख मंदिरों, दुर्गा पंडालों की साफ–सफाई , शुद्ध पेय जल, चूना का छिड़काव यदि शौचालय नहीं है तो उसकी भी व्यवस्था करा ली जाय। उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी से समन्वय बनाकर तहसील स्तर पर जो सुझाव/शिकायतें है उसका निस्तारण कराए। दुर्गा विसर्जन के रास्ते को गड्ढा मुक्त किया जाय। घाटों की साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था, आवश्यकतानुसार गोताखोर व राजस्व कर्मियों की रोस्टर बनाकर ड्यूटी लगा दी जाय। दुर्गा विसर्जन के लिए जो गड्ढे खोदे जाय वह मानक के अनुसार खोदे जाय ताकि विसर्जन में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाय जिसमें आवश्यक सुविधाएं देने वाले विभागों के नंबर हो, साथ ही शिकायतों के लिए एक रजिस्टर भी बनाया जाय। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जो तैयारियां की गई है अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु किसी भी सम्भावित समस्या/सुविधाओं/सुझावों समिति के सदस्यों एवं सम्भ्रान्त नागरिकों से प्राप्त हुए है, विभागीय अधिकारियो को नियमानुसार कार्यवाही कर समाधान करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिशाषी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि अपने–अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर लें जहां तार ढीले है उन्हें सही करा दिया जाय। परम्परागत दुर्गा पंडाल लगाए जाय कोई नई परम्परा की शुरुआत की अनुमति नहीं होगी। पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत त्यौहारों के दौरान चाक-चौबंद पुलिस व्यवस्था का आश्वासन देते हुए कहा कि त्यौहारो को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी फिर भी उन्होंने स्थानीय लोगों से इस व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने की अपील किया तथा कहा कि सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित किसी भी आशंका की स्थिति में वे स्थानीय पुलिस चौकी, थाने अथवा सीधा उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले को कतई बख्शा नहीं जाएगा एवं उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि दुर्गा पंडालों के आयोजकों से समन्वय बनाकर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए एवं पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराए। उन्होंने कहा कि पटाका बनाने वाले व बिक्री करने वालों का लाइसेंस चेक कर ले साथ ही भण्डारण क्षमता से अधिक उत्पादन न होने पाए साथ ही बिक्री स्थलों में यह सुनिश्चित करें कि सुरक्षा के पूरे पुख्ता इंतजाम रहे। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी(न्यायिक), अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर, खागा, अपर उप जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, अधिशाषी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी, विद्युत, एआरटीओ, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद सहित अन्य लोग मौजूद रहे हैं।