FATEHPUR NEWS: जिले के थाना हुसैनगंज अंतर्गत नरौली गांव में एक जंगली आदमखोर जानवर देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। यह जानवर कई लोगों पर हमला कर चुका है, जिसके बाद लोग भयभीत हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह जानवर नरौली के जंगल में रहता है। इसके आतंक के कारण गांव के लोग अपने खेतों में जाने से भी डर रहे हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि यह जानवर अपना परिवार बढ़ा सकता है, जिससे क्षेत्र में खतरा और बढ़ जाएगा। जानवर का खूंखार रूप विशेष रूप से बच्चों में भय पैदा कर रहा है। गांव के कई लोगों, जिनमें राज राजकरन भी शामिल हैं, ने इस जानवर को देखने की पुष्टि की है। वे चिंतित हैं कि जानवर गांव में घुसकर बच्चों और बुजुर्गों को नुकसान न पहुंचा दे।







