Home उत्तर प्रदेश एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा...

एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा की मांग

FATEHPUR NEWS: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं पर एआईएमआईएम पार्टी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में चंदन राजभर ने एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली को गोली मारने की धमकी दी है। वहीं राकेश नामक युवक ने धमकी देने वाले को 5111 रुपये इनाम देने की बात कही। इसके अलावा प्रदीप राव और अक्षय भारद्वाज द्वारा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
इस मामले में एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष एडवोकेट मोहिउद्दीन, पार्टी के युवा जिला सचिव अरबाज, युवा जिला उपाध्यक्ष जैनुल आबदीन, यूथ जिला अध्यक्ष कासिम सिद्दीकी सहित अन्य पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग की गई है।