MIRZAPUR NEWS: गुरुवार को अधिवक्ताओं ने पड़री थाने में तैनात दरोगा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। दरोगा पर आरोप है कि उन्होंने 16 सितंबर को अधिवक्ता सूरज कुमार बिंद के साथ मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया। अधिवक्ता सूरज कुमार बिंद का किसी विपक्षी से जमीन विवाद को लेकर कोई मामला था विपक्षी ने क्षेत्रीय दरोगा को बुलाया, जिसके बाद दरोगा ने अधिवक्ता को मोहनपुर पहाड़ी पर ले जाकर गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद दरोगा अधिवक्ता को जीप में बैठाकर थाने में ले गए और वहां भी अभद्र व्यवहार किया। इस घटना को लेकर सैकड़ों की संख्या में नाराज अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर दरोगा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। एएसपी नक्सल ओपी सिंह को ज्ञापन सौंपकर दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग पर अड़े रहे।







