PRATAPGARH NEWS: ब्लॉक संसाधन केंद्र बिहार के तत्वावधान में आयोजित एफ.एल.0, एन.0 तथा एन.0, सी.0, ई.0, आर.0, टी.0 आधारित पुस्तकों पर केंद्रित शिक्षक प्रशिक्षण का अंतिम चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में लगभग 600 प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक एवं शिक्षामित्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में संदर्भ दाता के दायित्व का निर्वहन संतोष कुमार मिश्रा (प्रधानाध्यापक, प्रा.वि. बरोलिया), राजेश मिश्रा (ए.आर.पी. हिंदी), जगतपाल गुप्ता (ए.आर.पी. सामाजिक विषय), सबा अख्तर (ए.आर.पी. विज्ञान) एवं विजय त्रिपाठी (पूर्व) (ए.आर.पी. विज्ञान) ने किया। एक साक्षात्कार में प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी 6 बैचों में मौखिक तर्कशीलता, पठन कौशल, समावेशी कक्षा, उपचारात्मक शिक्षण, प्रक्रियात्मक प्रवाह, भारतीय ज्ञान प्रणाली एवं अतर्विषयक दृष्टिकोण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण के अंतिम बैच के समापन अवसर पर चंद्रजीत यादव (एस.आर.जी.), सुशील कुमार शुक्ला (अध्यक्ष उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ), मानवेंद्र द्विवेदी (अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ), बालेंद्र शुक्ला (शिक्षक मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ) तथा मनोज मिश्र, बंशीधर पांडेय (खंड शिक्षा अधिकारी) विशेष रूप से उपस्थित रहे।







