Home उत्तर प्रदेश आधुनिक भारत के शिल्पकार है नरेंद्र मोदी:ई० विवेक बरनवाल

आधुनिक भारत के शिल्पकार है नरेंद्र मोदी:ई० विवेक बरनवाल

MIRZAPUR NEWS: नगर के बड़ी बसही क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में वैश्य समाज उत्तर प्रदेश मीरजापुर जनपद के जिलाध्यक्ष ई० विवेक बरनवाल ने वैश्य समाज के लोगों के साथ बच्चों में मिठाई एवं फल वितरण कर मनाया साथ ही साथ प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन पर 75 लोगों को मोदी के चेहरे का मास्क पहनाकर यह संदेश दिया कि भारत का हर राष्ट्रवादी नागरिक आपके साथ हैं। ई० विवेक बरनवाल ने कहा कि 2014 से पहले के भारत की तुलना यदि आज के भारत से की जाय तो आज भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है और आज भारत के नागरिक गर्व महसूस करते हैं कि हम भारतीय हैं। मोदी के विगत 11 सालों के कार्यों को देखते हुए अब लोगों को भरोसा है कि एक दिन भारत विश्व की पहली अर्थव्यवस्था बने प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व की देन है कि आज भारत आतंकवाद और देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हर क्षेत्र में सक्षम है। उन्होंने कहा कि मोदी के डिजिटल इंडिया वाली विचारधारा से आज व्यापारियों को भी लाभ मिल रहा है।डिजिटल इंडिया के कारण ही वर्क फ्राम होम का जन्म हुआ। जिसका लाभ समाज के हर वर्ग के लोग उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार के संबंध में मोदी ने जो भी कदम उठाया आज उसका लाभ देश के सभी व्यापारी बंधुओं को मिल रहा है और यही कारण है कि देश का हर व्यापारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। कोविड-19 वैक्सीन, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री सौर योजना, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, मुद्रा लोन आदि ऐसी योजनाएं हैं जो आधुनिक भारत के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहे हैं। अगर एक लाइन में कहें तो आधुनिक भारत के शिल्पकार हैं नरेंद्र मोदी। कार्यक्रम में आए सभी वैश्य समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु के लिए कामना की। कार्यक्रम में श्वेता महरोत्रा खत्री, मंत्री धीरज केसरवानी,पवन‌‌ बरनवाल, मंजरी खरे, वंदना यादव, शैलेन्द्र पांडेय, अनिल जायसवाल, अनुज बरनवाल, महामंत्री प्रतिक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेश केशरी, रेखा श्रीवास्तव, सुमित कशेरा, धीरज केसरवानी सहित सैकड़ों मोदी के चाहने वाले उपस्थित रहे।