Home Blog पुलिस की मौजूदगी में क्रभको केंद्र पर वितरित की गयी डीएपी खाद

पुलिस की मौजूदगी में क्रभको केंद्र पर वितरित की गयी डीएपी खाद

टोकन वितरण कर शाम तक शांतिपूर्ण तरीके से बाटी गई खाद

ETAWA NEWS: क्रभको द्वारा संचालित कृषक भारती सेवा केंद्र पर सोमवार को किसान को डीएपी खाद की उपलब्धता और वितरण की भनक लगते ही अलख सुबह से ही कृषक महिलाएं और पुरुषों की लंबी लाइन लग गई।केंद्र खुलने के समय जब केंद्र प्रभारी अमित कुमार आए तो उन्होंने अनियंत्रित भीड़ को देखते हुए अपने उच्च अधिकारियों और प्रशासन पुलिस को सूचित किया।सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और क्रमबद्ध तरीके से लाइन लगवा कर टोकन वितरण कर शांतिपूर्ण तरीके शाम तक किसानों को खाद दिलवाई।