भदेवरा में दादी की हत्या करने वाले प्रेमी दीपक पकड़ा गया
JALAUN NEWS: सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में आज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह एसएसआई विमलेश कुमार सिपाही राहुल सिंह महिला कांस्टेबिल अर्चना आदि टीम अपराधों की रोक थाम हेतु गस्त कर रही थी तभी सूरज जान महाविद्यालय के सामने जालौन रोड कोंच से दीपक पुत्र राम लाल निवासी ग्राम तोरना थाना रेंढर को गिरफ्तार किया है पकड़े गये दीपक ने पुलिस हिरासत में में लिया ओर कड़ी पूंछ ताँछ की गई जिसमें दीपक ने बताया है कि दिनांक 11 सितंबर को में अपनी बहिन रोशनी के घर पर ग्राम भदेवरा थाना कोंच आया था मेरी तथा प्रेमिका पल्लवी की फोन पर व्हॉट्सएप के माध्यम से चैट हुई थी तो मैने पल्लवी को बताया कि में भदेवरा आया हूं रात 11 बजे में पल्लवी के घर गया इस समय पल्लवी की दादी सो रही थी में पल्लवी के कमरे में गया हम दोनों आपस में प्रेम प्रसंग की बात चीत कर रहे थे तभी दादी की आंख खुल गई और उन्होंने हम दोनों को देख लिया और वह चिल्लाने का प्रयास किया तो मैने पास में रखे पत्थर के शिल को उठाकर दादी के सिर में मार दिया दादी चार पाई पर ही लहूलुहान होकर बेहोश हो गई तथा पत्थर का शिल टूटकर नीचे गिर गया पल्लवी ने भी बट्टा से दादी के सिर में दो तीन मार दिया तो दादी चार सीपाई पर ही मर गई उसके बाद पल्लवी और मैने बाथरूम में हाथ धुल लिए थे और में पल्लवी के घर से निकल कर अपनी बहिन रोशनी के घर चला गया सुबह में जल्दी से निकल गया था आज में लखनऊ जाने के लिये निकला था जिसपर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने उसके कब्जे से घटना के समय पहने खून के धब्बे लगी टीशर्ट बैग से बरामद की है पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 195/ 2025 धारा 103 (1) बी एन एस में दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।







