Home आस्था कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारम्

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारम्

87
0

AURAIYA NEWS अजीतमल, क्षेत्र अंतर्गत कस्बा बाबरपुर स्थित ग्राम रसूलपुर सुजान सिंह मुख्य मार्ग पर संकट मोचन हनुमान मंदिर, बरीवाला कुआं प्रांगण में आयोजित की जा रही श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ शनिवार को विशाल कलश यात्रा निकाली गई जिसमें मीडिया अधिकार मंच भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर नें हरी झंडी दिखा कर रवाना किया यात्रा ढोल, लंगाड़ों के साथ भव्य रूप से निकली जिसमें भारी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने नगर का वातावरण पूरी तरह धार्मिक और भक्तिमय बना दिया। मंदिर से निकली कलश यात्रा में गंगाजल से भरे कलश मात्रशक्ति ने अपने सिर पर धारण किए हुए भजन-कीर्तन करती हुईं चल रही थीं। ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के बीच निकली यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंचकर सम्पन्न हुई। इसी दौरान कार्यक्रम के मुख्य संयोजक महामंडलेश्वर बाबा बालक दास जी महाराज को मीडिया अधिकार मंच भारत का संत प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्ति पत्र आई कार्ड और बेच लगाकर सम्मानित किया गया। उनके साथ परीक्षित मूर्ति देवी एवं रतीराम राजपूत पूर्व प्रधान ने मुख्य श्रोता परिक्षित की भूमिका निभाई। कथा में वृंदावन धाम से पधारे सुप्रसिद्ध ब्यास योगेन्द्र तिवारी जी महाराज अपने मुखारविंद से भक्तों को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे। उनके प्रवचन से श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश प्राप्त करेंगे।संतों और विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति, कलश यात्रा एवं आगामी कथा महोत्सव में कई प्रसिद्ध संतों और महात्माओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें प्रमुख रूप से महाराज गौरियापुर कैलाश दास जी, रामचंद्र दास, सुबरणदास, नरसिंह टीला जालौन से पधारे रामगोपाल दास जी, अयोध्या से श्याम जी पोरवाल सहित अनेक संत सम्मिलित हुए।
इसके अतिरिक्त समाज के विभिन्न वर्गों से उज्जवल गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, जगपति, विजय लक्ष्मी, राम प्रकाश, योगेश चतुर्वेदी, हृदेश मिश्रा, कृष्णा तिवारी, सत्यम राजपूत, रामाधार सेंगर डीलर, शीलू दुबे, प्रमोद सेंगर आदि गणमान्य लोग भी श्रद्धा के साथ उपस्थित रहे। तबला वादक दल ने भजनों में अपनी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया। कलश यात्रा की औपचारिक शुरुआत में मीडिया अधिकार मंच भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर सहित उनके सहयोगी पदाधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। जिसमे संगठन के संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित प्रदेश महामंत्री सत्यम गुप्ता, जिला अध्यक्ष ऋषि सोनी तथा कन्हैया सोनी उर्फ़ प्रांशु सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं और भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपरा को आगे बढ़ाते हैं। कलश यात्रा में भाग लेने के लिए आस-पास के गांवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में सजधज कर कलश धारण किए और भगवान के भजनों का सामूहिक गायन करती रहीं। पुरूष भक्त ढोल-नगाड़े बजाते हुए साथ-साथ चलते रहे। पूरा नगर “हरे राम-हरे कृष्ण” और “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा। यह श्रीमद् भागवत कथा सात दिनों तक प्रतिदिन सायं समय आयोजित की जाएगी। कथा व्यास योगिन तिवारी जी महाराज भक्तों को भगवान की लीलाओं का रसपान कराएंगे। श्रद्धालु दिन-प्रतिदिन इस आयोजन में पहुंचकर धार्मिक लाभ एवं आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। तथा 19 सितम्बर को कार्यक्रम का समापन एवं 20 सितम्बर शनिवार को भंडारा का आयोजन किया जाएगा